March 7, 2026

शिल्प मेले की कार्निवाल परेड बनी पर्यटकों का आकर्षण

Faridabad/Alive News : 39वें अंतरराष्ट्रीय आत्मनिर्भर सूरजकुंड शिल्प मेले में प्रतिदिन शाम 6 बजे निकलने वाली कार्निवाल परेड पर्यटकों को खासा आकर्षित कर रही है। परेड में पार्टनर देश मिस्र, थीम स्टेट उत्तर प्रदेश व मेघालय सहित हरियाणा, पंजाब, अरुणाचल प्रदेश और इराक, कजाकिस्तान, जाम्बिया, गांबिया, जॉर्डन, नाइजीरिया समेत कई देशों के कलाकार पारंपरिक वेशभूषा और लोक वाद्य यंत्रों के साथ संस्कृति का रंगारंग संगम प्रस्तुत कर रहे हैं।

गेट नंबर-1 से वीआईपी धनतेसरी गेट तक निकलने वाली इस परेड को देखने के लिए दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। ढोल-नगाड़ों और विविध संगीत से सजी यह कार्निवाल परेड मेले की रौनक बढ़ाते हुए पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर रही है।