June 13, 2026

नागरिक सहभागिता से सुधरेगी फरीदाबाद की रैंकिंग — निगम आयुक्त

फोटो : नगर निगम कार्यालय

Faridabad/Alive News : नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में शहरवासियों से बढ़-चढ़कर सहभागिता करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण में नागरिकों की सक्रिय भागीदारी से ही शहर की रैंकिंग में सुधार संभव है, इसलिए हर नागरिक को फरीदाबाद को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ बनाने में अपना योगदान देना चाहिए।

निगम आयुक्त ने नागरिकों से सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा न फेंकने और स्वच्छता बनाए रखने की जिम्मेदारी निभाने का आग्रह किया। उन्होंने विशेष रूप से अस्पतालों, शिक्षण संस्थानों तथा अन्य बल्क वेस्ट जनरेटर्स से अपील की कि वे कूड़े का स्रोत पर पृथक्करण सुनिश्चित करें और निर्धारित स्थानों पर वैज्ञानिक तरीके से उसका निस्तारण करें, ताकि शहर में स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण कायम रखा जा सके।

उन्होंने कहा कि शहर को स्वच्छ रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। नगर निगम प्रशासन स्वच्छता को लेकर निरंतर प्रयास कर रहा है और नागरिकों के सहयोग से फरीदाबाद स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में बेहतर स्थान हासिल करेगा।