July 16, 2026

अवैध हथियार रखने के आरोप में दो युवक गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: क्राइम ब्रांच बॉर्डर की टीम ने अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो देसी कट्टे और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, 5 फरवरी को क्राइम ब्रांच बॉर्डर की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए इदुल उर्फ अनीश (21) और बंटी (21), निवासी गांव परसेहरा, जिला अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश) को मैन मथुरा सर्विस रोड, सिकरी बल्लभगढ़ के पास से गिरफ्तार किया।

दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना सेक्टर-58 में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश किया, जहां से आरोपी इदुल को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है, जबकि आरोपी बंटी को जेल भेज दिया गया है।