March 7, 2026

सूरजकुंड शिल्प मेला: तरन्नुम मलिक जैन की प्रस्तुति ने जीता दर्शकों का दिल

Faridabad/Alive News: कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग हरियाणा तथा हरियाणा पर्यटन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 39वें अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड आत्मनिर्भर शिल्प मेले के अंतर्गत मंगलवार रात मुख्य चौपाल पर हुई सांस्कृतिक संध्या संगीत प्रेमियों के लिए यादगार रही। प्रसिद्ध पार्श्व गायिका तरन्नुम मलिक जैन ने अपनी मधुर और ऊर्जावान प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

उन्होंने “सैयारा”, “लग जा गले”, “बड़े अच्छे लगते हैं”, “कुछ न कहो” और “आज की रात होना है क्या” जैसे लोकप्रिय गीत प्रस्तुत कर पूरे पंडाल को तालियों की गूंज से भर दिया।

उल्लेखनीय है कि महोत्सव के दौरान आयुक्त एवं सचिव डॉ. अमित कुमार अग्रवाल, महानिदेशक के. एम. पांडुरंग, पर्यटन विभाग के प्रबंध निदेशक पार्थ गुप्ता और अतिरिक्त निदेशक विवेक कालिया के मार्गदर्शन में प्रतिदिन विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनका देश-विदेश से आए पर्यटक भरपूर आनंद ले रहे हैं।