Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस द्वारा वाहन चोरी करने वाले अपराधियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अपराध शाखा सेक्टर-56 की पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को चोरीशुदा स्कूटी सहित गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि नरेन्द्र निवासी एनआईटी-3, फरीदाबाद ने शिकायत दी थी कि उसने अपनी स्कूटी घर के बाहर खड़ी की थी, जिसे किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया। शिकायत के आधार पर थाना खेड़ीपुल में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एन आई टी -4 निवासी हरदीप को सेक्टर-56 क्षेत्र से चोरी की गई स्कूटी के साथ काबू किया है।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी नशा करने का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।

