March 7, 2026

फरीदाबाद पुलिस ने अवैध हथियार रखने वालों पर किया प्रहार

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने वाले अपराधियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में क्राइम ब्रांच की विभिन्न पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 2 देसी कट्टे बरामद किए। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि 2 फरवरी को क्राइम ब्रांच सिकरोना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए फतेहपुर चंदीला निवासी उज्ज्वल को मेट्रो फ्लैट सेक्टर-56 के पास से एक देसी कट्टा सहित गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह उक्त देसी कट्टा 5,000 रुपये में मथुरा से लेकर आया था।

इसी प्रकार क्राइम ब्रांच भूपानी की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पाली रोड क्षेत्र से कार्रवाई करते हुए झुग्गी बड़कल कॉलोनी निवासी आसीफ को एक देसी कट्टा सहित गिरफ्तार किया।