June 13, 2026

कम्पनी से चांदी की रिंग चोरी करने के मामले में कम्पनी कर्मचारी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस द्वारा चोरी की वारदातों में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अपराध शाखा सेक्टर-65 की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कम्पनी से चांदी की रिंग चोरी करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर तीन दिन की रिमांड पर लिया है।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि सैनिक कॉलोनी निवासी शमशेर सिंह जो ईम्पीरियल ऑटो कम्पनी में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं, उसने थाना सदर बल्लभगढ़ में शिकायत दी कि उनकी कम्पनी में पाइप असेम्बलिंग व इंडक्शन ब्रेजिंग का कार्य होता है, जिसमें चांदी की रिंग का उपयोग किया जाता है। पिछले कुछ दिनों से प्रोडक्शन लाइन से चांदी की रिंग लगातार गायब हो रही थी।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बसेलवा कॉलोनी निवासी रामू सक्सेना को गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी कम्पनी के असेम्बलिंग डिपार्टमेंट में ऑपरेटर के पद पर कार्यरत था। उसे प्रतिदिन असेम्बलिंग के लिए रिंग दी जाती थी, जिनमें से वह रोजाना कुछ रिंग चोरी कर लेता था। आरोपी द्वारा करीब 400 ग्राम वजन की चांदी की रिंग चोरी करना स्वीकार किया गया है।