Faridabad/Alive News: 39वें अंतरराष्ट्रीय आत्मनिर्भर शिल्प उत्सव 2026 के दौरान स्कूली विद्यार्थियों को अपनी रचनात्मक प्रतिभा दिखाने का मंच मिल रहा है। हरियाणा पर्यटन निगम व शिक्षा विभाग के सहयोग से मेला परिसर की नाट्यशाला में पेपर क्राफ्ट और जुगाड़ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
सीनियर वर्ग की पेपर क्राफ्ट प्रतियोगिता में मुरारी लाल ग्लोबल स्कूल की काव्या प्रथम, सेंट जॉन स्कूल के जय द्वितीय और तक्षिला स्कूल की वैश्वनी तृतीय रहीं। जूनियर वर्ग में सेंट जॉन स्कूल की कोरा ने प्रथम, सुमेर सिंह पब्लिक स्कूल की स्वाती ने द्वितीय और फैंटेक्स कॉन्वेंट स्कूल की प्राची ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
जुगाड़ प्रतियोगिता में रावल बाल शिक्षा केंद्र की दीप्ति प्रथम, माडर्न बीपी पब्लिक स्कूल की सोनिया द्वितीय और सेंट जॉन स्कूल की भूमिका तृतीय स्थान पर रहीं।उत्सव में कलाकारों और शिल्पकारों के साथ-साथ विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी मेले की खास आकर्षण बनी हुई है।

