March 7, 2026

पल्ला नए पुल पर यातायात पुलिस होने के बावजूद भी लग रहा जाम, घंटों फसे रहते वाहन चालक

Faridabad/Alive News: यातायात पुलिस मौजूद होने के बावजूद भी पल्ला नए पुल पर रोज़ाना लंबा जाम लग रहा है। सुबह और शाम ऑफिस के समय पुल पर वाहनों की लंबी कतारें लग रही हैं, इस जाम से ऑफिस जाने वाले लोग के साथ साथ स्कूल जाने वाले विद्यार्थियों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। इतना ही इमरजेंसी वाहन भी जाम में फंसे देखे जा रहे हैं, फिर भी यातायात पुलिस कर्मी जाम को लेकर संवेदनशील नही है।

पिछले एक महीने से नए पुल पर सुबह शाम जाम की स्थिति बनी रही है। बताया जा रहा है कि कुछ हफ्तों पहले पल्ला से आगरा स्वीट्स तक सड़क निर्माण का काम शुरू किया गया था, जो अभी तक खत्म नहीं हुआ है। इस कारण राहगीर पल्ला और सराय जाने के लिए नए पुल का प्रयोग कर रहे हैं। हर रोज हजारों की संख्या में लोग इस नए पुल से आवागमन करते है। ज्यादा संख्या में लोगों के यहां से आवागमन से जाम जैसी स्थिति बन जाती है।

क्या कहना है राहगीरों का
मैं रोज नए पुल से जाती हूं और रोज मुझे घंटों तक जाम में खड़ा रहना पड़ता है, जिस वजह से में काफी बार काम पर जाने के लिए लेट हो जाती हूं।

  • सुमन, स्थानीय निवासी पल्ला

मुझे तो पता होता है कि यहां कितना जाम लगा है और मुझे कितने घंटे जाम में खड़े रहना होगा। इसलिए मैने तो अब यहां से जाना ही छोड़ दिया है।

  • राजीव, स्थानीय निवासी रोशन नगर