March 8, 2026

हत्या के प्रयास के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: सुभाष कॉलोनी में बोतल से हमला कर हत्या के प्रयास के मामले में अपराध शाखा ऊंचा गांव की पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन की पुलिस रिमांड पर लिया है।

पुलिस प्रवक्ता से मिली जानकारी के अनुसार सुभाष कॉलोनी निवासी आकाश ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि 3 मई 2025 को वह अपनी बुआ के लड़के विकास के साथ काम के लिए घर से निकला था। कुछ दूरी पर पहुंचने पर रास्ते में आरोपी विकाश उर्फ टुटा खड़ा मिला, जिसने अचानक कांच की बोतल तोड़कर उन पर हमला कर दिया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। 

पुलिस ने कार्यवाही करते हुए सुभाष कॉलोनी निवासी विकाश उर्फ टुटा को गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में सामने आया कि जब पीड़ित रास्ते से गुजर रहे थे तो विकाश ने शिकायतकर्ता व उसके भाई के साथ गाली-गलौच शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने अपने हाथ में पकड़ी कांच की बोतल को तोड़कर पीड़ितों पर हमला कर दिया, जिसमें पीड़ित विकाश गंभीर रूप से घायल हो गया था। आरोपी पर आबकारी अधिनियम व लड़ाई झगड़े के 10 मामले पूर्व में भी दर्ज है।