June 13, 2026

 अवैध हथियार रखने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

 Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने वालों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में फरीदाबाद पुलिस की क्राइम ब्रांच की विभिन्न पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अलग-अलग मामलों में दो आरोपी को गिरफ्तार कर एक देसी कट्टा व एक देसी पिस्टल बरामद की हैं। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश जेल भेज दिया है।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि 20 जनवरी को क्राइम ब्रांच सेक्टर-65 की पुलिस ने ताजपुर निवासी मुकुल को देशी पिस्टल सहित बदरपुर सैद मोड के पास से गिरफ्तार किया है, वहीं क्राइम ब्रांच एनआइटी की पुलिस ने नेहरू कॉलोनी निवासी सुन्दर को देशी कट्टा सहित डिलाईट गार्डन, सूरजकुंड रोड के पास से गिरफ्तार किया है।