November 15, 2026

फरीदाबाद साइबर पुलिस ने एक सप्ताह में 19 आरोपी किये गिरफ्तार, 3.78 लाख बरामद और 5.13 लाख कराए फ्रीज

Faridabad/Alive News: साइबर अपराधियों के खिलाफ फरीदाबाद पुलिस उपायुक्त मुख्यालय हिमाद्री कौशिक के नेतृत्व में फरीदाबाद के तीनों साइबर थानों की टीमों ने 07 नवंबर से 13 नवंबर 2026 के बीच एक सप्ताह के विशेष अभियान के दौरान 19 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है।​

पुलिस कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से कुल 3.78 लाख की नकदी बरामद की गई है। इसके अलावा, साइबर ठगी से पीड़ित नागरिकों की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए विभिन्न बैंक खातों में कुल 5,13,335 की राशि को फ्रीज कराया गया है, ताकि ठग इस राशि का इस्तेमाल न कर सकें।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, तीनों साइबर थानों की टीमों ने कुल 03 मामलों में इन 19 आरोपियों को दबोचा है। इनमें साइबर थाना एनआईटी का 01 मामला और साइबर थाना सेंट्रल के 02 मामले शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, साइबर पुलिस टीमों ने एक सप्ताह के भीतर कुल 288 शिकायतों का सफल निस्तारण किया है।​

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में सुखवंत सिंह, उपेंद्र, अतिसान, अमित कुमार, गगनदीप, नयन भीमराव, ऋषभ रणजीत, निर्मल सिंह, ब्रह्मदत्त, कुलदीप, करन महावर, राहुल बैरवा, जयपाल सिंह, दिनेश, मुकेश, कमलेश, रोहित और 2 महिलाएं शामिल हैं।