March 8, 2026

वाहन चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: अपराध शाखा सेक्टर-85 की पुलिस ने थाना खेड़ी पुल के एक वाहन चोरी के मामले में एक आरोपी को ऑटो सहित गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।

पुलिस प्रवक्ता से मिली जानकारी के अनुसार इन्द्रा कॉलोनी निवासी रोहित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने अपने ऑटो को अपने घर के बाहर खड़ा किया था, जिसे कोई नामालूम चोरी करके ले गया।

पुलिस ने कार्यवाही करते हुए भारत कॉलोनी निवासी सुरेश को सेक्टर-17 नहर पुल के पास से चोरीशुदा ऑटो सहित गिरफ्तार किया है।

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी नशा करने का आदी है और नशा पूर्ति के लिए ऑटो को चोरी किया था। आरोपी का पूर्व में भी अपराधिक रिकॉर्ड है। जिसको माननीय अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।