Faridabad/Alive News: नगर निगम अधिकारियों ने ये कैसा नली व गली निर्माण का कार्य शुरू किया है कि लोग अपने ही घर से तीन महीने से बाहर निकल के लिए तरस रहे है। यह सवाल इन दिनों विनय नगर वार्ड नंबर 26 के निवासी नगर निगम अधिकारी से पूछ रहे है, जहां नाली और गली निर्माण कार्य में भारी अनियमितताएं देखी जा रही हैं। निर्माण कार्य की मौजूदा स्थिति स्थानीय लोगों के लिए बेहद परेशान करने वाली और चिंताजनक बनी हुई है।

विनय नगर स्थित गली नंबर 6 के स्थानीय निवासी संजय ने बताया कि उनकी गली में नाली निर्माण के नाम पर करीब तीन बार सड़क तोड़ी जा चुकी है, लेकिन इसके बावजूद आज तक काम पूरा नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि पिछले तीन महीनों से नाली और गली निर्माण का कार्य बेहद धीमी गति से चल रहा है। पानी की निकासी और सड़क निर्माण नहीं होने के कारण उनकी गली में आए दिन विवाद और झगड़े की स्थिति बन जाती है।
वहीं, स्थानीय निवासी रवि ने आरोप लगाया कि करीब तीन महीने पहले नाली निर्माण के लिए यहां मटेरियल डाला गया था, जिसका उस समय बहुत कम उपयोग किया गया। अब वही बचा हुआ मटेरियल दोबारा इस्तेमाल किया जा रहा है। रवि के अनुसार, इस शेष मटेरियल से पूरी गली की नाली का निर्माण संभव नहीं है और आगे कर्मचारियों को नया मटेरियल भी उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है, जिसके चलते कार्य बीच में ही अटका हुआ है।
उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य के चलते आमजन का घर से बाहर निकलना तक मुश्किल हो गया है। एक ओर सड़क खोदी हुई है और दूसरी ओर नाली निर्माण के लिए नींव से मिट्टी हटा दी गई है। गली के कुछ स्थानों पर नाली का निर्माण हो भी चुका है, वहां अब तक पानी की निकासी की कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई है

