Faridabad/Alive News: जे.सी. बोस विश्वविद्यालय के संचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी विभाग में शीतकालीन इंटर्नशिप के तहत एक विशेष तकनीकी कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मीडिया और विजुअल कम्युनिकेशन के विद्यार्थियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। इस दौरान विद्यार्थियों को ड्रोन, गिम्बल, थ्री पॉइंट लाइटिंग और डिजिटल मार्केटिंग से जुड़ी आधुनिक तकनीकों की जानकारी दी गई।
कार्यशाला का आयोजन एचटीएनएम के निदेशक नितिन गुप्ता के मार्गदर्शन में किया गया। विशेषज्ञ पंकज प्रसाद, सुमेद और अभिषेक ने विद्यार्थियों को डिजिटल मार्केटिंग, थ्री पॉइंट लाइटिंग तथा ड्रोन व गिम्बल की उपयोगिता और उनके व्यावहारिक पक्षों से अवगत कराया। कार्यक्रम की शुरुआत विभागाध्यक्ष प्रो. पवन सिंह द्वारा विशेषज्ञों के स्वागत एवं सैपलिंग भेंट के साथ की गई।
प्रारंभिक सत्र में एचटीएनएम के विशेषज्ञ पंकज प्रसाद ने विद्यार्थियों को पढ़ाई पूरी करने के बाद नौकरी के लिए साक्षात्कार के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में जानकारी दी। साथ ही उन्होंने डिजिटल मार्केटिंग की बारीकियों को सरल उदाहरणों के माध्यम से समझाया और बताया कि विद्यार्थी पढ़ाई के साथ-साथ वर्क फ्रॉम होम के जरिए ‘लर्न विद अर्न’ कैसे कर सकते हैं।
दूसरे सत्र में विशेषज्ञ सुमेद ने थ्री पॉइंट लाइटिंग और ड्रोन ऑपरेटिंग सिस्टम की जानकारी दी। उन्होंने विश्वविद्यालय के मैदान में ड्रोन उड़ाकर उसका लाइव डेमो दिया। इसके बाद विद्यार्थियों ने स्वयं ड्रोन ऑपरेट कर व्यावहारिक अनुभव प्राप्त किया। विशेषज्ञ अभिषेक ने फोटोग्राफी और गिम्बल ऑपरेटिंग सिस्टम की तकनीक समझाई, जिसमें विद्यार्थियों ने गिम्बल कैमरे को स्वयं संचालित किया।
इस अवसर पर विभागाध्यक्ष प्रो. पवन सिंह ने कहा कि पत्रकारिता एवं विजुअल कम्युनिकेशन के विद्यार्थियों के लिए मीडिया क्षेत्र की नवीनतम तकनीकी जानकारी बेहद आवश्यक है। इस प्रकार की तकनीकी कार्यशालाएं विद्यार्थियों के लिए बूस्टर का काम करती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से तकनीक के प्रति जागरूक रहने और स्वयं को निरंतर अपडेट रखने का आह्वान किया।
कार्यशाला में असिस्टेंट प्रोफेसर अजय यादव, असिस्टेंट रवि कुमार, वरिष्ठ प्रशिक्षक दुष्यंत त्यागी, प्रोडक्शन सहायक पंकज सैनी सहित अंजू सिंह, विशाल बेरवाल, धीरेन सिंह, तनिष्का
ड्रोन, गिम्बल संचालन, थ्री पॉइंट लाइटिंग एवं डिजिटल मार्केटिंग पर कार्यशाला

