June 13, 2026

29 दिसंबर को फरीदाबाद के कई इलाकों में रहेगी बिजली गुल

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद में सोमवार यानी 29 दिसंबर के दिन बिजली गुल रहेगी। बिजली विभाग द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार यह शटडाउन सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक किया जाएगा। इस दौरान कुछ इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

बिजली विभाग के अनुसार यह शटडाउन 33 केवी अटाली सब-स्टेशन से जुड़े 11 केवी फीडरों पर किया जाएगा। शटडाउन का मुख्य कारण 10 एमवीए ट्रांसफॉर्मर से 12.5 एमवीए ट्रांसफॉर्मर में लोड शिफ्ट करना है, ताकि भविष्य में बेहतर और स्थिर बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।

ये क्षेत्र रहेंगे प्रभावित
अटाली गांव, गेरखेड़ा, मोजपुर, गेरखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र, गोरी एग्रो क्षेत्र और श्रीराम कास्टिंग व आसपास के इलाके है।

बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि शटडाउन के दौरान आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें और सहयोग करें। रखरखाव कार्य पूरा होते ही बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।