Faridabad/Alive News: डिलाइट सरोवर पोर्टिको होटल में आज बुधवार को थैलेसीमिया ग्रस्त बच्चों ने क्रिसमस के त्यौहार को बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। डिलाइट ग्रुप संस्था से पिछले 25 सालो से जुड़ा हुआ है। डिलाइट ग्रुप के चेयरमैन स्वर्गवासी रामशरण भाटिया के समय से ही बच्चो के लिए समय – समय पर कार्यक्रम होते रहे है। यह जानकारी फाउंडेशन अगेंस्ट थैलेसीमिया के प्रधान भगवान गुलाटी ने दी।
प्रधान भगवान गुलाटी ने बताया कि रामशरण भाटिया जी का मानना था कि बच्चों को अगर स्वस्थ रखना है तो उनको खुश रखना अति आवश्यक है उनकी बातो को ध्यान रख कर उनका पूरा परिवार संस्था के साथ मिल कर समय – समय पर बच्चों के लिए मनोरंजक कार्यक्रमों का आजोयन करता रहा है। उनके पुत्र बंटी भाटिया व सोनू भाटिया का भी यही मानना है कि खुशिया ही स्वस्थ जीवन का आधार है।
आज के इस कार्यक्रम में बच्चो ने केक काटकर एक दूसरे तो बधाई दी साथ ही बच्चो ने डीजे पर कार्यक्रम में आये मेहमानों के साथ खूब डांस किया। इनर व्हील क्लब 301 की डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन दीपिका बाली से रविंद्र डुडेजा ने प्रार्थना की बच्चो को रक्त चढ़वाने के लिए जब जाना पड़े तो उनको संस्था द्वारा पिक एंड ड्राप किया जाये जिसके लिए एक गाड़ी की आवश्यकता है जिसको उन्होंने सहर्ष स्वीकार कर लिया। सोनू भाटिया व हर्षित भाटिया द्वारा बच्चो के लिए लज़ीज़ खाने का प्रबंध किया गया था जिसका बच्चो ने खूब आनंद लिया।
इस विशेष कार्यक्रम में इनर व्हील क्लब 301 की डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन दीपिका बाली, अनीता जैन, संगीता सिंह, संदीपिका वशिष्ट, रिपुल गुप्ता, चन्दर बवेजा, सोनू भाटिया, हर्षित भाटिया, रविंद्र डुडेजा व जे. के. भाटिया की उपस्थिति ने इस कार्यक्रम को चार चांद लगा दिए।

