June 12, 2026

खुद को स्टाइलिश दिखने के लिए महिलाएं पहनती है इंडो – वेस्टर्न कोट

Faridabad/Alive News: आज शादी हो या कोई पारंपरिक समारोह या कहीं जाना हो लड़कियों और महिलाओं के आउटफिट का स्टाइल काफी बदल गया हैं जहां पहले महिलाएं साड़ी, लहंगा या सलवार कुर्ती के ऊपर ठंड में बचने के लिए स्वेटर ही पहनना पसंद करती थी, वही अब इंडो वेस्टर्न आउटफिट के चलन तेजी से बढ़ने के कारण महिलाएं इंडो – वेस्टर्न कोट को खरीदना और पहनना पसंद करती है।

इंडो – वेस्टर्न आउटफिट में कोट का चलन लगातार बढ़ता जा रहा है जो न सिर्फ महिलाओं को स्टाइलिश दिखाता है बल्कि इसे पहनना भी काफी आसान होता है। इसके अलावा किसी समारोह में महिलाएं अपनी पर्सनेलिटी और फैशन सेंस को भी अच्छी तरह से व्यक्त कर पाती है।

एनआईटी स्थिति एक नंबर मार्केट में शादी हो या कोई पारंपरिक कार्यक्रम हर तरह के कार्यक्रम के लिए नए – नए और अलग – अलग डिजाइन के स्टाइलिश कोट को सस्ते और अच्छे दाम में बेचा जाता है।

इस मार्केट में न सिर्फ वेस्टर्न कोट बल्कि इंडो – वेस्टर्न कोट भी आसानी से मिल जाता है। आजकल महिलाओं द्वारा सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला कोरियन कोट भी इस मार्केट में सस्ते दाम पर और अच्छे फैब्रिक के साथ मिलता है।

एनआईटी एक नंबर मार्केट के दुकानदार रनवीर चौहान का कहना है कि उनकी दुकान पर जितने भी कोरियन कोट आते है उन्हें दुकान पर आने वाली महिलाओं द्वारा हाथों – हाथ खरीद लिया जाता है। इन कोट का रेट साढ़े तीन सौ से शुरू होकर सात सौ तक ही होता है। जो सिर्फ इस मार्केट में ही मिलता है। यह कोट नए – नए डिजाइन और नए – नए कलर के होते है। सिर्फ कोर्ट ही नहीं आजकल महिलाएं कार्डीगन को भी बहुत लोकप्रियता दे रही है। वो भी उन्हें स्टाइलिश दिखाता है।

इस एक मार्केट में बल्लभगढ़, मीठापुर, सराय, मोड़बंद,और पलवल तक से महिलाएं यहां इन स्टाइलिश कोट को खरीदने आते है।