March 8, 2026

स्मैक बेचने व उपलब्ध करवाने वाले सहित दो आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: अपराध शाखा सेक्टर-48 की टीम ने स्मैक बेचने व उपलब्ध करवाने वाले सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अपराध शाखा सेक्टर-48 की टीम ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुए राहिल (19) निवासी भीमा पहाड़ी राजस्थान हाल नेहरू कॉलोनी फरीदाबाद को शमशान घाट नजदीक 3 नंबर पहाडी फरीदाबाद के पास से 4.61 ग्राम स्मैक सहित काबू किया है व आरोपी राहिल को नशा उपलब्ध करवाने के मामले में लोकेश (23) निवासी NIT-3, नेहरू कॉलोनी को गिरफ्तार किया है। जिसके विरुद्ध थाना भूपानी मेंएन.डी.पी.एस. की धारा के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी राहिल ने 5 ग्राम स्मैक को अपने दोस्त लोकेश से 16000 रुपये में खरीदा था। जिनको अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।