March 7, 2026

नवप्रयास ने कॉफी विद ब्लड डोनर्स के तहत 100 डॉनरों को किया सम्मानित

Faridabad/Alive News : नव प्रयास सेवा संगठन द्वारा कॉफी विद ब्लड डोनर्स का आयोजन  60 फुट रोड़ स्थित उत्सव बैंकेट हॉल में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष सुनील यादव ने की। इस अवसर पर लगभग 100 डॉनर को सम्मानित भी किया गया।

संगठन के अध्यक्षसुनील यादव ने बताया कि नव प्रयास सेवा संगठन आपके सहयोग से लगभग 100 रक्तदान शिविर लगा चुका है तथा हजारों लोग जिनमें क्रमश: गर्भवती महिलाएं, सडक़ दुर्घटना में घायल लोग, बीमार लोगों की जान बच चुकी है। उन्होंने कहा कि संस्था का एकमात्र उद्देश्य केवल और केवल जनता की सेवा करना है। साथ ही स्कूल व कालेजों में छात्रों को रक्तदान के प्रति जागरूक भी करते है। उनकी संस्था द्वारा एकत्र किया गया रक्त केवल जिला रेडक्रास सोसायटी के सहयोग से सिविल अस्पताल को दिया जाता है।

इस अवसर पर दीपक यादव, जय शर्मा, दीपक नेगी, सुरेंद्र रावत, गौरव कपूर, अशोक पोद्दार, बंसल जी, विक्की यादव, प्रदीप कुमार ठाकुर, दिवाकर शर्मा, सहित नव प्रयास सेवा संगठन के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।