August 19, 2026

अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव–2025 का तीन दिवसीय भव्य आगाज शुक्रवार से

DC Fridabad Vikram Singh

Faridabad/Alive News : एचएसवीपी कन्वेंशन सेंटर में तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव–2025 का शुभारंभ 29 नवंबर को पूर्व मंत्री एवं विधायक मूलचंद शर्मा करेंगे। उपायुक्त विक्रम सिंह के अनुसार यह आयोजन भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और लोक परंपराओं का अद्भुत संगम प्रस्तुत करेगा।

नोडल अधिकारी एडीसी सतबीर मान ने बताया कि मुख्य अतिथि प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे, जिसके बाद श्री गणेश वंदना और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी। इस्कॉन, ब्रह्माकुमारी, पतंजलि, स्वास्थ्य विभाग, आयुष विभाग एवं अन्य संस्थाओं द्वारा आकर्षक स्टॉल लगाए जाएंगे।

डीआईपीआरओ मूर्ति दलाल ने बताया कि प्रतिदिन हवन, गीता श्लोकों का उच्चारण और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। 30 नवंबर को भगवत कथा और यज्ञ में मेयर प्रवीण जोशी शामिल होंगी। 1 दिसंबर को सुबह हवन में विधायक सतीश फागना शिरकत करेंगे। दोपहर बाद सेक्टर 17 से कन्वेंशन सेंटर तक ढोल–नगाड़ों और लोक कलाकारों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसे मंत्री विपुल गोयल रवाना करेंगे।

उसी दिन पारितोषिक वितरण, दीपोत्सव और आरती-वंदना के साथ कार्यक्रम का समापन होगा, जिसमें मंत्री राजेश नागर मुख्य अतिथि होंगे। डीआईपीआरओ ने आमजन से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।