March 8, 2026

फरीदाबाद पुलिस ने वाहन चोर को किया गिरफ्तार, एक दिन के रिमांड पर जारी पूछताछ

Faridabad/Alive News: वाहन चोरी के मामलों पर सख्ती करते हुए फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखा सेक्टर-56 की टीम ने एक वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी को बरामदगी के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है, जहां उससे लगातार पूछताछ की जा रही है।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, अपराध शाखा सेक्टर-56 की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर मोहम्मद मजलिस (20), निवासी मोहल्ला कोठीयान, गांव सहसन, जिला डीग (राजस्थान) को सेक्टर-58 क्षेत्र से पकड़ा। यह गिरफ्तारी वर्ष 2025 में थाना कोतवाली में दर्ज मोटरसाइकिल चोरी के मामले में की गई है।

पूछताछ में आरोपी ने कबूला कि उसने 22 नवंबर को मॉल ऑफ फरीदाबाद से मोटरसाइकिल चोरी की थी, जिसे उसने पुन्हाना में छिपा रखा है। इसके अलावा आरोपी ने सारन थाना क्षेत्र में हुई एक स्कूटी चोरी की वारदात में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।

पुलिस जांच में यह भी पता चला है कि आरोपी पर पहले से 8-9 वाहन चोरी के मामले दर्ज हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई कर रही है।