Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस द्वारा चोरी की घटनाओं पर लगातार कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में अपराध शाखा AVTS की टीम ने गोदाम से इलेक्ट्रॉनिक्स सामान चोरी करने के मामले में दो आरोपी सोनू और जीशान को गिरफ्तार किया है।
शिकायत कमलजीत, निवासी सेक्टर-23A, ने दी थी। उन्होंने बताया कि उनके सरूरपुर स्थित गोदाम से CNC मशीन की मोटर, कंट्रोल यूनिट और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान चोरी हो गया। इस पर थाना मुजेसर में मामला दर्ज किया गया।
जांच के दौरान पुलिस ने सोनू (41), निवासी अमरोहा, हाल निवासी नेकपुर फरीदाबाद, और जीशान (36), निवासी बरेली, हाल निवासी खेड़ी गुजरान फरीदाबाद, को पकड़ा।
पूछताछ में पता चला कि सोनू ने पहले गोदाम की रेकी की और फिर साथियों के साथ मिलकर चोरी की। चोरी किया हुआ सामान उसने अपने ऑटो में भरकर ले गया और आगे जीशान को बेच दिया।
पुलिस ने जीशान के पास से सेमेन मोटर, मोटर कंट्रोलर, सर्वो मोटर, गियर, डीसी मोटर, ट्रांसफॉर्मर, दो लुब्रिकेशन पंप सहित कई सामान बरामद किए। वहीं सोनू से वारदात में इस्तेमाल ऑटो और 2 हजार रुपये मिले।
दोनों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

