Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस ने सेक्टर-7 स्थित एक कंपनी से कॉपर बार चोरी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दोनों आरोपी कंपनी में ही काम करते थे और धीरे-धीरे बड़ी मात्रा में कॉपर चोरी करते थे।
शिकायतकर्ता जगत, निवासी सेक्टर-3 ने पुलिस को बताया कि 30 अक्टूबर को कंपनी के स्टॉक की गिनती करवाई गई, जिसमें 2135 किलो कॉपर बार कम पाए गए। जांच में शक कंपनी के सिक्योरिटी गार्ड विनोद कुमार और ड्राइवर विजय कुमार पर गया। इस पर थाना सेक्टर-8 में मामला दर्ज किया गया।
पुलिस चौकी सेक्टर-7 की टीम ने कार्रवाई करते हुए विजय कुमार (19), निवासी बझेरा, भरतपुर और विनोद कुमार (25), निवासी बाघपुर, पलवल को गिरफ्तार किया। पूछताछ में पता चला कि दोनों ने एक महीने के दौरान चोरी की वारदात को अंजाम दिया और चोरी किया हुआ कॉपर कबाड़ी को बेच दिया।
पुलिस ने विनोद से 30 हजार रुपये और विजय से 40 हजार रुपये बरामद किए हैं। दोनों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।

