Faridabad/Alive News: वाहन चोरी की वारदातों पर रोक लगाने के लिए फरीदाबाद पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में अपराध शाखा सेक्टर-85 की टीम ने एक मोटरसाइकिल चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, फरीदाबाद की भारत कॉलोनी निवासी सचिन ने शिकायत दी थी कि 11 नवंबर को उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल घर के बाहर खड़ी की थी, जिसे कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया। शिकायत के आधार पर थाना खेड़ी पुल में मामला दर्ज किया गया था।
जांच के दौरान अपराध शाखा टीम ने नवीन (24), निवासी न्यू भारत कॉलोनी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में पता चला कि आरोपी नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने मोटरसाइकिल चोरी की।
पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

