June 13, 2026

अवैध हथियार सप्लाई करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: अवैध हथियारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देशों के तहत अपराध शाखा सेंट्रल की टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 15 नवंबर को अपराध शाखा सेंट्रल की टीम ने हिमांशु नामक युवक को एक देशी कट्टे सहित गिरफ्तार किया था। इस मामले में थाना आदर्श नगर में मुकदमा दर्ज किया गया था। पूछताछ के दौरान हिमांशु ने बताया कि यह देशी कट्टा उसने तरुण से खरीदा था।

इस जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने महेंद्रनगर, अलीगढ़ निवासी तरुण कश्यप (20) को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।