March 8, 2026

सैर पर निकले एक युवक की ट्रक से कुचलने पर हुई मौत, ट्रक चालक की तलाश जारी 

Faridabad/Alive News: दोस्त के साथ सुबह सैर करने निकले एक युवक को ट्रक ने कुचल दिया, इस दौरान उस युवक की मौत हो गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को तुरंत पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल भेज दिया था।  पुलिस ने पोस्टमार्टम के पश्चात शव को परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ट्रक चालक की तलाश में लगी हुई है।

मोहना निवासी दिलीप कुमार ने बताया कि उनका भाई अशोक कुमार अपने दोस्त सोनू के साथ सैर करने के लिए गया था। करीब आधे घंटे बाद उनको सूचना मिली कि अशोक को ट्रक ने कुचल दिया है और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। छायसा थाना प्रभारी के अनुसार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।