March 8, 2026

गाड़ी से घर में मारी टक्कर फिर ईंट व पत्थरों से किया हमला, चार आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News : फरीदाबाद पुलिस द्वारा दबंगई करने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है इसी कड़ी में गाड़ी से घर में टक्कर मार ईंट व पत्थरों से हमला करने के मामले में थाना पल्ला की पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सूरदास कॉलोनी निवासी प्रताप ने दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि 21 अक्टूबर की रात को दो कार सवार लोगो ने उनके घर में गाड़ी ठोक दी, जिसका विरोध करने पर उक्त लोगो ने अपने अन्य साथियों के साथ घर में मौजूद लोगो के साथ मारपीट की तथा वहां खड़ी उसकी गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फरीदाबाद निवासी ने प्रवेश (उम्र 26), विशाल (उम्र 26), भरत (उम्र 20) व दलीप (उम्र 27) को गिरफ्तार किया है।

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि 21 अक्टूबर की रात को आरोपी भरत व प्रवेश गाड़ी में जा रहे तभी रास्ते में उनकी गाड़ी शिकायतकर्ता के घर के बाहर बनी सीढियों से टकरा गई थी, जिस पर भरत व प्रवेश की शिकायतकर्ता से कहासुनी हो गई थी। जिसके बाद प्रवेश ने दलीप व विशाल को फोन करके बुला लिया और फिर शिकायतकर्ता के घर पर ईंट व पत्थरो से हमला कर दिया। वारदात में प्रयोग गाड़ी बरामद कर ली गई है। गाड़ी आरोपी दलीप की थी।