March 8, 2026

410 ग्राम गांजा सहित एक युवक गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखा एवीटीएस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 410 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है।

डीसीपी अपराध मुकेश कुमार के निर्देश पर पुलिस लगातार नशा तस्करों पर शिकंजा कस रही है। इसी कड़ी में 18 अक्टूबर को क्राइम ब्रांच एवीटीएस की टीम को गुप्त सूचना मिली कि एक युवक गांजा लेकर घूम रहा है। टीम ने कार्रवाई करते हुए मोहित, निवासी पारसौली (मथुरा) को काबू किया और उसके पास से 410 ग्राम गांजा बरामद किया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी मोहित ने यह गांजा दिल्ली से एक अंजान व्यक्ति से 5000 रुपये में खरीदा था। पूछताछ में पता चला कि वह खुद भी नशा करने का आदी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना ओल्ड फरीदाबाद में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अदालत में पेश करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया।