June 6, 2026

शराब तस्करों पर कार्रवाई, एक आरोपी 18 पेटी देसी शराब व 6 पेटी बीयर सहित गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: पुलिस उपायुक्त अपराध मुकेश कुमार द्वारा शराब तस्करी में संलिप्त आरोपियों की धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देश के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए क्राईम ब्रांच एन आई टी की पुलिस ने अवैध शराब तस्करी में एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर ए.सी. नगर निवासी नूआलम को काबू किया था।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने ए.सी. नगर में एक कमरा किराये पर लेकर शराब को रख रखा था और अवैध रूप से शराब को बेचता था। मौका से 18 पेटी देसी शराब व 6 पेटी बीयर बरामद हुई है। जिनके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।