Faridabad/Alive News: नगर निगम ने करीब सात साल पहले करोडों रूपये खर्च कर बनाई दुर्गा बिल्डर सेक्टर 91 से होते हुए बॉम्बे एक्सप्रेसवे को जोड़नल वाली सीमेंटेड सड़क पानी में डूब गई है। सड़क पर सीवर का पानी भरने होने से आज बुधवार को सवारियों से भरा एक ऑटो पलट गया। आस पास मौजूद लोगों ने सवारियों को एक एक कर ऑटो से बाहर निकाला। गनीमत यह रही कि किसी भी व्यक्ति को कोई चोट नहीं आई। इस दौरान कई ऑटो पानी में बंद होते हुए भी नजर आए। इस तरह के हादसे होना अब यहां आम बात हो गई है। रोज होते हादसों को देखकर भी प्रशासन अनदेखा कर रहा है। स्थानीय लोगों के कई बार शिकायत करने के बावजूद भी नगर निगम अधिकारी संज्ञान नहीं ले रहे।

भाजपा की सरकार में नगर निगम ने बसंतपुर से नए पुल तक जाने वाले मार्ग पर जाम को कम करने के लिए सेक्टर 91 दुर्गा बिल्डर से होते हुए नए पुल तक जाने के लिए करोड़ों रुपये लगाकर सड़क निर्माण किया था। यह सड़क बिना बारिश के ही पानी में डूबी रहती है। इसका कारण यह है कि यहां रोशन नगर, अगवानपुर, सेहतपुर और विनय नगर की कॉलोनी के सीवर साफ करने वाले टैंकर बिना रोकटोक के धड़ल्ले से खाली किए जा रहे है।
कुछ हफ्ते पहले हुई बारिश की वजह से भी यहां के पानी का लेवल और बढ़ गया है और अब यह पानी सड़क पर जमा हो गया है। इस जलभराव से चार पहिया वाहन तो यहां से आसानी से निकल जाते हैं लेकिन दुपहिया वाहन चालक पानी में गिर रहे हैं। आज तो सवारी से भरा ऑटो पलट गया है। इसका कारण यह भी है कि सड़क के दोनों ओर की सालों से जलभराव है और अब वह सड़क पर आ गया है। वाहनों के लगातार आवागमन से तथा पानी के भरने से सड़क की जगह से टूट चुकी है।
क्या कहना है सुपरिटेंडेंट इंजीनियर का
मेरे पास इसकी कोई शिकायत नही आई है। लेकिन, हमने जो सड़क बनाई है उस पर पानी नहीं भर सकता। फिर भी ऐसा हुआ है तो मैं जल्द ही जेई को भेजकर मौका दिखाता हुं। इसका जल्द समाधान कराया जायेगा।
-ओमवीर, सुपरिटेंडेंट इंजीनियर- नगर निगम फरीदाबाद।

