March 8, 2026

जमीन के विवाद में हमला करने वाला एक और आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: जमीन के विवाद को लेकर हुए झगड़े के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस मामले में अब तक कुल 11 आरोपी पकड़े जा चुके हैं।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि ग्रीनफील्ड कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि उसकी कटन पहाड़ी में जमीन है, जिस पर अनंगपुर निवासी सेलक के साथ विवाद चल रहा था। 7 फरवरी को जब वह जमीन की चारदीवारी करवा रहा था, तभी सेलक, सुनील, विवेक और करीब 15-20 अन्य लोग लाठी-डंडे और लोहे की रॉड लेकर वहां पहुंचे और शिकायतकर्ता व उसके पिता पर हमला कर दिया। इस हमले में दोनों को गंभीर चोटें आईं।

घटना की शिकायत पर थाना सूरजकुंड में मामला दर्ज किया गया था। मामले की जांच करते हुए क्राइम ब्रांच एनआईटी की टीम ने आरोपी शीशपाल (60), निवासी ग्रीनफील्ड कॉलोनी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि आरोपी का शिकायतकर्ता से जमीन को लेकर विवाद था, जिसके चलते उसने अपने साथियों के साथ हमला किया था।

पुलिस ने आरोपी से लोहे की पाइप बरामद की है और उसे अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।