March 10, 2026

भारतीय अभियंता संस्थान ने मनाया 58 वां अभियंता दिवस

Faridabad/Alive News: आज रविवार को भारतीय अभियंता संस्थान ( आईईआई ) फरीदाबाद स्थानीय केंद्र ने 58 वां अभियंता दिवस होटल पार्क प्लाज़ा में बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। यह दिवस ‘भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया’ की जयंती की स्मृति को समर्पित है जो भारत के महानतम अभियंताओं एवं राष्ट्र निर्माताओं में से एक थे।

कार्यक्रम में इस वर्ष का विषय था ‘डीप टेक एवं अभियान्त्रिक उत्कृष्टता भारत के टेकाड को आगे बढ़ाते हुए’ जो उभरती गहन प्रौद्योगिकियों की भारत के भविष्य निर्माण में महत्त्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करता है। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सर एम.विश्वेश्वरैया के चित्र पर माला पहनाकर हुआ इसके पश्चात उनके जीवन पर आधारित एक संक्षिप्त वीडियो प्रदर्शित किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि एनएचपीसी लिमिटेड, फरीदाबाद के निदेशक (तकनीकी) इंजीनियर एस.अधिकारी और विशिष्ट अतिथि के रूप में अल्ट्राटेक सीमेंट के वरिष्ठ उपाध्यक्ष इंजीनियर राहुल गोयल की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का स्वागत भाषण इंजीनियर आई.एस. ओबेरॉय, एफआईई, अध्यक्ष, आईईआई फरीदाबाद केंद्र ने दिया। इसके पश्चात् स्मारिका का विमोचन एवं अभियंता शपथ को संपन्न किया गया।

 अभियंताओं और शिक्षाविदों को उनके उत्कृष्ट योगदान हेतु सम्मानित कर उन्हें प्रमुख पुरस्कारों दिए गए जैसे प्रॉमिसिंग इंजीनियरिंग अवार्ड: इंजीनियर इश सभरवाल, इंजीनियर सुशांत कुमार गुप्ता, इंजीनियर अंकुर मित्तल को दिया गया, इंजीनियरिंग अचीवमेंट अवार्ड: इंजीनियर कंवर पाल सिंह, इंजीनियर प्रितपाल सिंह, इंजीनियर धीरज के. मिगलानी को दिया गया,अकादमिक उत्कृष्टता पुरस्कार: प्रो. (डॉ.) टी. सेंथिल वदीवेल, डॉ.पियूष चरण को दिया गया, सक्रिय सहयोगी पुरस्कार: इंजीनियर ए.के. गुप्ता, एफआईई को दिया गया और इंजीनियर एस.एस. बजाज पुरस्कार: इंजीनियर नबा कुमार दास को दिया है।

इस सभा को इंजीनियर संदीप हांडा और इंजीनियर जे.पी.मल्होत्रा ने संबोधित किया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन प्रो.प्रदीप कुमार डिमरी, एफआईई फरीदाबाद स्थानीय केंद्र ने प्रस्तुत किया। इस अवसर पर 120 से अधिक अभियंता, शिक्षाविद, उद्योग प्रतिनिधि एवं समाज के विभिन्न वर्गों ने भाग लिया। सभी ने सर एम.विश्वेश्वरैया की प्रेरणादायक विरासत को स्मरण करते हुए भारत को आत्मनिर्भर एवं तकनीकी रूप से सशक्त बनाने में अभियंताओं की महत्त्वपूर्ण भूमिका पर बल दिया।