March 10, 2026

तिलपत में बिजली कर्मचारियों की समस्याओं पर यूनियन का कार्यक्रम, नव निर्वाचित पदाधिकारियों का हुआ स्वागत

Faridabad/Alive News: दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम नहरपार ग्रेटर फरीदाबाद की सब डिवीजन तिलपत में आज “यूनियन आपके द्वार” कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर यूनियन का प्रतिनिधिमंडल सब यूनिट तिलपत के प्रधान प्रवीन शर्मा और सचिव नरेश कुमार कालीरामना की अगुवाई में एसडीओ जवाहर सिंह सांगवान से मिला और बिजली कर्मचारियों की धरातलीय समस्याओं को रखा।

कार्यक्रम में तिलपत और इस्माइलपुर दफ्तर के सभी बिजली कर्मचारियों ने हाल ही में हुए एचएसईबी वर्कर यूनियन के त्रिवार्षिक चुनाव (2025-2028) में फरीदाबाद सर्कल से नवनिर्वाचित सचिव विनोद शर्मा और पूर्व सर्कल सचिव सन्तराम लांबा का जोरदार स्वागत किया। कर्मचारियों ने दोनों नेताओं का नारों और तालियों से अभिनंदन किया।

अपने संबोधन में सर्कल सचिव विनोद शर्मा ने कहा कि वे कर्मचारियों के मान-सम्मान और हितों की रक्षा के लिए हमेशा मजबूती से खड़े रहेंगे और किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने देंगे।

इस मौके पर यूनिट ग्रेटर फरीदाबाद के प्रधान सुनील चौहान, सचिव रविदत्त शर्मा और विभिन्न दफ्तरों से बड़ी संख्या में कर्मचारी व कर्मचारी नेता मौजूद रहे।