Faridabad/Alive News: आज बुधवार को दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम नहरपार ग्रेटर फरीदाबाद की सब डिवीजन खेड़ी कलां में बिजली कर्मचारियों की धरातलीय समस्याओं को जानने व उनका निपटान हेतु हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर यूनियन का प्रतिनिधि मंडल सब यूनिट खेड़ी कलां के प्रधान परवीन नागर एवं सब यूनिट के सचिव पंकज खलेरी की मौजूदगी में एसडीओ सुनील चावला से मुलाकात की ।
इस दौरान खेड़ी कलां दफ्तर के सभी बिजली कर्मचारियों ने हाल ही में एचएसईबी वर्कर यूनियन के त्रिवार्षिक चुनाव में अपने फरीदाबाद सर्कल से नवनिर्वाचित एवं भारी मतों से विजयी हुए फरीदाबाद सर्कल सचिव विनोद शर्मा सहित पूर्व सर्कल सचिव सन्तराम लाम्बा का पहुंचने पर जोरदार नारों के साथ सभी का स्वागत सम्मान समारोह कार्यक्रम का एक आयोजन भी किया गया । सर्कल सचिव विनोद शर्मा ने मंच के माध्यम से कर्मचारियों को संबिधित करते हुए बताया कि अक्सर दफ्तरों से कर्मचारियों की अहम समस्या टी एंड पी की कमी को लेकर रहती है । जिसे जल्द ही उच्च अधिकारियों से मिलकर दूर कराये जाने का प्रयास किया जाएगा और उन्होंने अपनी तरफ से कर्मचारियों को पूरा विश्वास दिलाया कि उनके मान सम्मान में कहीं कोई कमी आने नही दी जाएगी । इस मौके पर यूनिट ग्रेटर फरीदाबाद के प्रधान सुनील चौहान व उनके सचिव रविदत्त शर्मा सहित भिन्न भिन्न दफ्तरों से भरी संख्या बल में कर्मचारी मौजूद रहे ।

