June 14, 2026

देसी कट्टा सहित एक आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News : क्राईम ब्रांच सेक्टर-56 की पुलिस ने अवैध हथियार रखने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि क्राईम ब्रांच सेक्टर-56 की पुलिस ने अहसान (उम्र25) निवासी गाँव धौज, फरीदाबाद को नियर नगर निगम ऑफिस, पटेल चौक रोड एनआईटी फरीदाबाद से काबू कर एक देसी कट्टा बरामद किया गया है। जिसके खिलाफ थाना एनआईटी फरीदाबाद में अवैध हथियार रखने की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने देशी कट्टा किसी अंजान व्यक्ति से 5 हजार रूपये में बुलंदशहर से खरीदा था। आरोपी नशा करने का आदी है और पूर्व में भी आपराधिक रिकॉर्ड है। आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।