March 12, 2026

नाबालिक के साथ गलत काम करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: थाना आदर्श नगर की पुलिस ने नाबालिक को बहला फुसला कर साथ ले जाने व गलत काम करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया हैं।

पुलिस प्रवक्ता से मिली जानकारी के अनुसार आदर्श नगर में गांव सोतई निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दी कि उसकी 14 वर्ष की बेटी 26 जुलाई को बिना किसी को बताये घर से चली गई थी।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुरेशीपुर निवासी गुलबहार (उम्र 24) को गिरफ्तार किया है।

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी गुजरात से साडी लेकर आता था और फेरी लगा कर साडी बेचता था। इसी दौरान उसने नाबालिक लडकी को बातों में फंसा लिया और अपने साथ ले गया तथा उसके साथ गलत काम किया।