March 10, 2026

जेजेपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी के 25 वरिष्ठ पदाधिकारी घोषित

Faridabad/Alive News:  जननायक जनता पार्टी ने अपने संगठन में विस्तार करते हुए कई महत्वपूर्ण नियुक्तियां की है। जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला, पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, राष्ट्रीय संगठन सचिव राजेंद्र लितानी व अन्य वरिष्ठ नेताओं ने विचार-विमर्श के बाद जेजेपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी में 25 वरिष्ठ पदाधिकारियों की नियुक्तियों की सूची जारी की। जेजेपी ने राजेश सूटा को राष्ट्रीय महासचिव बनाया हैं। कर्नल सुखविंदर राठी, सर्वजीत मसीतां और देवेंद्र कादयान राष्ट्रीय सचिव होंगे।

वहीं जेजेपी ने जगदीश धनाना, सज्जन बलाली, मास्टर राम कुमार कादमा, तेजपाल डागर, छन्नो देवी, सत्यवान बिचपड़ी और एडवोकेट जिया लाल को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सदस्य बनाया हैं। इसी तरह जगरूप संधू, राव रमेश पालड़ी, ओपी लाठर और जगरूप सिंह सकता खेड़ा भी राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य होंगे। इनके अलावा राजेंद्र गनेरीवाला, देवेंद्र बिल्ला, रविंद्र डेजी, कैप्टन छाज्जू राम, चौधरी मेहताब सिंह, एडवोकेट जिले सिंह, शकुंतला परमार, समय सिंह खुर्दबन, गुरविंदर तेजली और कैलाश पालड़ी जेजेपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य होंगे।