Faridabad/Alive News: डायनेस्टी इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षक दिवस 2025 बड़े उत्साह और जोश के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य नितिन वर्मा, निदेशिका कल्पना वर्मा, उप-प्रधानाचार्या सुजाता और वरिष्ठ समन्वयक निधि अरोड़ा ने की।
कार्यक्रम की शुरुआत 12वीं कक्षा के छात्रों द्वारा शिक्षकों की भूमिका निभाकर दो कालांश पढ़ाने से हुई। इसके बाद निदेशिका कल्पना वर्मा ने दीप प्रज्वलित कर सभी को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं और शिक्षकों के अथक परिश्रम व समर्पण की सराहना की। इस अवसर पर शिक्षकों को सम्मानित भी किया गया।
छात्रों ने गुरु प्रशस्ति, गायत्री मंत्र, हनुमान चालीसा, काव्य वाचन, लोक नृत्य और गीतों के माध्यम से अपने गुरुजनों के प्रति आभार व्यक्त किया। हॉलीवुड और बॉलीवुड गीतों के मिश्रण ने शिक्षक-छात्र संबंध की मधुरता को दर्शाया। शिक्षकों ने भी नृत्य और गायन प्रस्तुत कर कार्यक्रम को यादगार बना दिया।
विशेष अवसर पर, विद्यालय के प्रधानाचार्य नितिन वर्मा को बच्चों की रुचि जगाने, उत्कृष्ट प्रयास और मार्गदर्शन से उनके भविष्य को संवारने में अहम योगदान के लिए ‘सर्वश्रेष्ठ प्रधानाचार्य पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार ‘प्रथम लीड द वे’ के सहयोग से पंडितों द्वारा प्रदान किया गया।
पूरा डायनेस्टी परिवार शिक्षा के क्षेत्र में प्रधानाचार्य नितिन वर्मा के अनुकरणीय योगदान को नमन करता है।

