March 10, 2026

बल्लभगढ़ में 600 सीटों वाला नवनिर्मित ऑडिटोरियम लोकार्पित

Ballabhgarh/Alive News: बल्लभगढ़ में लगभग 18 करोड़ रुपये की लागत से बना नवनिर्मित ऑडिटोरियम शनिवार को लोकार्पित किया गया। हवन के साथ हुए लोकार्पण समारोह में मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर, विशिष्ट अतिथि कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल, महापौर प्रवीण जोशी और विधायक धनेश अदलखा ने शिरकत की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता बल्लभगढ़ के विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री पं. मूलचंद शर्मा ने की। इस अवसर पर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा, एसडीएम मयंक भारद्वाज, डीसीपी राजकुमार वालिया, भाजपा जिला अध्यक्ष सोहनपाल सिंह सहित पीडब्ल्यूडी और नगर निगम के अधिकारी भी मौजूद रहे।

करीब 600 सीटों की क्षमता वाले इस ऑडिटोरियम में अब शहर में बड़े सामाजिक और धार्मिक आयोजन आसानी से हो सकेंगे। लोकार्पण समारोह में शहर के गणमान्यजन, पार्षदगण और भाजपा कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।