March 10, 2026

शनिवार को इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल

Faridabad/Alive News: दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार को Escort-66 केवी के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में सुबह 9 बजे 11 बजकर 30 मिनट तक मरम्मत कार्य के चलते बिजली गुल रहेगी।

यह जानकारी विभाग के प्रवक्ता ने देते हुए बताया कि Escort-66 केवी पावर हाउस से लगने वाले 11 केवी के फीडर जिनमें जिम खाना क्लब, थॉमसन प्रेस, प्रेरणा धाम, सेक्टर-12, नेहरू कॉलेज, सेक्टर-15 ए और एसएसबी अस्पताल के एरिया में करीब ढाई घंटे बिजली गुल रहेगी। सभी उपभोक्ताओं से बिजली विभाग ने अनुरोध किया है कि मरम्मत कार्य के चलते करीब ढाई घंटे बिजली बंद रहेगी।