Faridabad/Alive News: पुलिस ने अवैध हथियार रखने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है, इसी क्रम में क्राइम ब्रांच की पुलिस ने अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में 2 आरोपी गिरफ्तार कर 2 देसी पिस्टल व 3 कारतूस बरामद किये है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत मे पेश कर जेल भेज दिया है
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि क्राईम ब्रांच सेक्टर 56 की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए डबुआ कालोनी निवासी सुनील (उम्र 23) को 1 देसी पिस्टल व एक कारतूस सहित मुजेसर एरिया से व क्राईम ब्रांच डीएलएफ की पुलिस ने सिडौला निवासी कुलदीप (उम्र 20) को 1 देसी पिस्टल व 2 कारतूस सहित टीकावली मोड फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है। जिनके विरुद्ध संबंधित थानों में शस्त्र अधिनियम की धारा के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किये गये हैं।

