March 10, 2026

फरीदाबाद में सफाई व्यवस्था पर निगम आयुक्त की सख्ती, रात में भी होगा कूड़ा उठान

Faridabad/Alive News: नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने आज सैनिटेशन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की बैठक ली। बैठक का उद्देश्य हरियाणा सरकार के 11-सप्ताह “हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान” को सफलतापूर्वक लागू करना था।

निगम आयुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए कि शहर की सफाई में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। गंदगी फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई और जुर्माना लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी वार्डों में रोजाना सफाई होनी चाहिए और रात के समय भी विशेष सफाई ड्राइव चलाई जाएगी।

उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि सफाई पखवाड़ा के दौरान झाड़ू और अन्य जरूरी सामान की कोई कमी न हो, और ड्यूटी के दौरान सफाई दरोगा ड्रेस में नजर आएं।

निगम आयुक्त ने नागरिकों से अपील की कि कूड़ा सड़क पर न फेंकें और स्वच्छता बनाए रखने में नगर निगम का सहयोग करें।

बैठक में एडिशनल कमिश्नर (द्वितीय) गौरव अंतिल, सैनिटेशन ऑफिसर (स्पेशल) एशवीर सिंह, जॉइंट कमिश्नर जितेंद्र जोशी, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नितीश परवाल सहित सभी सफाई निरीक्षक और दरोगा मौजूद रहे।