March 10, 2026

नगर निगम सफाई कर्मचारियों ने 8वें वेतन आयोग के गठन की मांग को लेकर किया धरना प्रदर्शन

Faridabad/Alive News: अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी फेडरेशन के नेतृत्व में नगर पालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा ने फरीदाबाद नगर निगम कार्यालय में के बाहर 8 वें वेतन आयोग के अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति को लेकर धरना प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने 8 वें वेतन आयोग के गठन की मांग के साथ – साथ पुरानी पेंशन की बहाली और सरकारी महकमों में खाली पढ़ें पदों के भरने की मांग रखते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया।

धरने के संयोजक नगर निगम सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान बलवीर सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार ने संसद में 8 वें वेतन आयोग की घोषणा तो कर दी है। लेकिन उस के लिए अभी तक ना तो अध्यक्ष की नियुक्ति की है और ना ही उसके सदस्यों के गठन का ब्यौरा सामने आ रहा हैं। उन्होंने सरकार से सवाल पूछते हुए कहा कि क्या वजह है अभी तक सरकार ने आयोग के गठन के लिए अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति नहीं की है। उन्होंने कहा कि लाखों केंद्रीय कर्मचारी और पेंशन धारक 8 वें वेतन आयोग के इंतजार में हैं। उन्होंने कहा कि अभी तक सरकार की ओर से कार्य परिधि तक तैयार नहीं की है और ना ही बजट का कोई प्रावधान हो पा रहा है। बलवीर सिंह ने कहा कि 8वा वेतन कर्मचारियों को एक जनवरी, 2026 से लागू होकर मिलना है।