March 10, 2026

हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन, दिए गए बीमारियों से बचने के उपाय

Faridabad/Alive News: महाराष्ट्र मित्र मंडल द्वारा आयोजित सार्वजनिक श्री गणेश उत्सव गांधी कॉलोनी स्थित सामुदायिक भवन में बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी क्रम में मंडल द्वारा 28 अगस्त 2025 को हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन सर्वोदय हॉस्पिटल सेक्टर 8 के सहयोग से किया गया।

मंडल के सह सचिव प्रवीन राठौड़ ने सभी को अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने का संदेश देते हुए कहा कि सभी को प्रतिदिन योग अवश्य करना चाहिए जिससे शरीर तंदुरुस्त रहता है। उन्होंने यह भी कहा कि बाहर का विशेषकर चाइनीज खाना कम से कम या बिल्कुल नहीं खाना चाहिए क्योंकि यह शरीर पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है।

हेल्थ चेकअप कैंप में कुल 50 लोगों ने अपनी बी.पी., शुगर एवं अन्य स्वास्थ्य संबंधी जांचें करवाईं। कैंप में उपस्थित लोगों ने खून के नमूने भी दिए। कैंप के अंत में मंडल द्वारा सर्वोदय हॉस्पिटल से आई पूरी टीम का सम्मान फेटा एवं फोटो फ्रेम भेंट कर किया गया।

इस अवसर पर मंडल के अध्यक्ष श्री राजेन्द्र पांचाल, चिंतामणि वैद्य, प्रवीन राठौड़, शेखर पाल, अक्षय, रोहित, भावना पांचाल, सुरेखा भारद्वाज, कर्ण शर्मा एवं मंडल के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। साथ ही पंजाबी समाज सभा फरीदाबाद के चेयरमैन श्री अशोक बनयाल, प्रधान हरजिंदर सिंह बेदी, उप प्रधान मोनिका पुंज, कोषाध्यक्ष रंजीत सिंह बेदी जीतू, वरिष्ठ समाजसेवी परविंदर राजपाल,  कमल प्रीत कौर एवं राजेन्द्र बजाज भी मेडिकल कैंप में उपस्थित रहे।

हेल्थ चेकअप टीम के सदस्य

चिकित्सक : ·         डॉ. हनुमंत  , डॉ. नीता साहू

नर्सिंग स्टाफ: ·          सत्यप्रकाश  , गौरव

फ्लेबोटोमिस्ट:  ·          सोहन 

ब्रांडिंग स्टाफ:  ·          नरेश शर्मा