June 14, 2026

वार्ड 36 में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण, एडिशनल कमिश्नर ने दिए सख्त निर्देश

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद नगर निगम की एडिशनल कमिश्नर सलोनी शर्मा ने वीरवार को वार्ड 36 के सेक्टर 15 और 16 का दौरा कर सफाई व्यवस्था की जांच की। इस दौरान स्थानीय पार्षद कुलदीप साहनी भी मौजूद रहे।

यह निरीक्षण हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देश पर चल रहे 11-सप्ताह के “हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान” के तहत किया गया। निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा के मार्गदर्शन में यह अभियान लगातार जारी है।

निरीक्षण के दौरान सलोनी शर्मा ने अधिकारियों और जोन इंचार्जों को साफ-सफाई में लापरवाही न बरतने की सख्त हिदायत दी। उन्होंने कहा कि सभी अपने काम को पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी से करें।

एडिशनल कमिश्नर ने सेक्टर 16 के हुडा मार्केट और सेक्टर 15 के आसपास के इलाकों का भी जायजा लिया। साथ ही शहर में कई जगहों से सी एंड डी वेस्ट (निर्माण और ध्वस्तीकरण मलबा) हटाने के निर्देश दिए।