March 10, 2026

क्राइम ब्रांच सेक्टर 56 ने चैन स्नेचिंग के एक आरोपी को किया गिरफ्तार

Faridabad/Alive News : क्राइम ब्रांच सेक्टर 56 की पुलिस ने चैन स्नेचिंग करने के मामले एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी क्राइम ब्रांच की पुलिस को देख कर भागने की कोशिश कर रहा था, मोटरसाईकिल फिसलने और गिरने के कारण आरोपी के पैर में चोट लग गई| जिसको अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जाएगा ।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पूनम देवी निवासी जीवन नगर पार्ट- एक की शिकायत पर थाना मुजेसर में छीना झपटी के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था। जिसमें आरोप लगाया गया कि 19 अगस्त को शाम के समय दो लडके बाइक पर आये और पानी पीने के बहाने शिकायतकर्ता की चैन छीन कर भाग गये। जिस शिकायत पर थाना मुजेसर में संबंधित धाराओ में मामला दर्ज किया गया था।

क्राइम ब्रांच 56, फरीदाबाद की पुलिस ने साहिल निवासी गांव मादलपुर,फरीदाबाद को मात्र 2 घंटे में गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी घर में अकेली औरतों को देख कर पानी पीने के बहाने से घर में घुस कर इस तरह की वारदातों को अंजाम देता है| आरोपी पर पहले भी इस तरह की वारदातों में जेल जा चूका है| 19 अगस्त को उसने अपने साथी के साथ इस वारदात को अंजाम दिया और चैन छीनकर भागने में कामयाब रहे। क्राइम ब्रांच सेक्टर 56 की पुलिस ने गुप्त सुत्रों की सूचना पर आरोपी साहिल को गांव समयपुर से वारदात में प्रयोगसुदा मोटरसाईकिल सहित गिरफ्तार किया।