Faridabad/Alive News : एटीएम कार्ड बदल कर 20 हजार रूपये निकालने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी अपने अन्य दो साथियों के साथ मोटरसाईकिल पर वहां आया था। जिसके बाद उसके साथी एटीएम के अंदर चले गये थे और वह बाहर मोटरसाईकिल पर बैठा रहा। आरोपी से वारदात में प्रयोग मोटरसाईकिल को बरामद कर लिया गया है। मामले में दो आरोपियों को पहले गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि वंदना निवासी जवाहर कॉलोनी, फरीदाबाद निवासी एक महिला ने थाना सारण में दी शिकायत में आरोप लगाया कि 30 जून को जब वह कॉलोनी के एटीएम से पैसे निकालने गई थी तभी वहां दो लडके और आ गये जिन्होंने पैसे निकालने के बाद उसको बातों में लगाया और उसका कार्ड बदल दिया। जिसके बाद उसके खाता से 20 हजार रूपये निकल गये। जिस शिकायत पर थाना सारण में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
क्राइम ब्रांच उंचा गांव ने कार्रवाई करते हुए गोवर्द्धन निवासी बढ़ा, पलवल को गिरफ्तार किया है।

