March 10, 2026

हत्या का प्रयास करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News : क्राइम ब्रांच डीएलएफ व एबीटीएस की पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए। हत्या के प्रयास के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि वरुण कुमार दहिया, सहायक पुलिस आयुक्त ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बताया। कि क्राईम ब्रांच की पुलिस को गुप्त सूत्रों से सूचना मिली कि नितिन रोहतकिया 19/20 अगस्त की रात को अवैध हथियार के साथ पल्ला क्षेत्र में किसी आपराधिक वारदात को अंजाम दे सकता है। सूचना के आधार पर बसंतपुर से पल्ला रोड पर चेकिंग की गई, तभी एक मोटरसाइकिल सवार को पुलिस द्वारा रुकने का संकेत दिया परंतु उसने बाइक की गति बढ़ा दी। पुलिस द्वारा पीछा किया तो आरोपी ने पिस्टल से पुलिस टीम पर तीन राउड फायर किये। पुलिस ने उसको रोकने के लिए मोटरसाईकिल के टायर पर फायर किया तो नितिन रोहतकिया के दाहिने पैर पर गोली लग गई। जिसको घायल अवस्था में काबू किया। जिसके पास एक अवैध पिस्टल .32 बोर थी। जिसको इलाज के लिए बी.के. अस्पताल लाया गया, जहाँ से उसे प्राथमिक उपचार के बाद सफदरजंग अस्पताल, दिल्ली रेफर कर दिया गया है। जिनकी स्थिति सामान्य है। घटना के संबंध में थाना पल्ला में संबंधित धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने आगे बताया कि 29/30 जुलाई की रात को गांव तिलपत निवासी ओम प्रकाश को जान से मारने की नियत से नितिन व उसके साथियों ने फायर किया गया था। जिस संबंध में ओम प्रकाश निवासी गांव तिलपत, फरीदाबाद की शिकायत पर थाना पल्ला में हत्या के प्रयास की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था और आरोपी नितिन रोहतकिया इस मामले में फरार चल रहा था।

नितिन रोहतकिया पर पहले भी 17 मामले दर्ज है और वह थाना पल्ला का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है। आरोपी पर 5हजार रूपये का ईनाम रखा गया था।