Faridabad/Alive News: जिले में 22 नवंबर को उप-राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत पांच वर्ष तक के 3,97,305 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। सिविल सर्जन डॉ. जयंत आहूजा ने बताया कि अभियान के लिए 1,681 पोलियो बूथ बनाए जाएंगे।
इसके अलावा घर-घर टीकाकरण के लिए 2,313 टीमें, 305 ट्रांजिट और 158 मोबाइल टीमें तैनात रहेंगी। कुल 6,46,102 घरों को कवर किया जाएगा। हाई रिस्क क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक जरूर पिलवाएं। पहले खुराक ले चुके बच्चों को भी दोबारा दवा दिलाना जरूरी है।

